🔥 TRENDING 13-Year-Old Dies in Bulldozer Accident... Raghopur Gets Direct Link to Patna: Br... Bihar Govt Removes KS Dwivedi as Polic... Githori Villagers Protest Against Pond... कल वकीलों का प्रदर्शन,आज नगर निगम कर्म... Rahul Gandhi’s Shiva‑Parvati post spar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

डोभी थाना क्षेत्र के डोभी चतरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक 5वर्षीय बच्चे कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 07:06 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के डोभी थाना क्षेत्र के के डोभी चतरा मोड़ पर हुए सड़क हादसे में एक 5वर्षीय मासूम कि हुई मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गया के डोभी चतरा में पर दर्दनाक सड़क हादसा ! ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम आयुष की मौत ! आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम !



गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोभी चतरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम आयुष की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान आयुष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष अपने परिवार का इकलौता बच्चा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार हत्यागंज थाना छेत्र के गोडवाली गॉव का रहने वाला है । वाली तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मासूम की मौत के बाद किस तरह परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया।
देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। परिजन और ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। इस जाम में एम्बुलेंस काफी देर तक फंसा रहा वहीं, जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। लेकिन सवाल यही है कि आखिर इस मासूम की मौत की भरपाई कौन करेगा?


बाइट मृतककि मां
बाइट चश्मदीद
बाइट राजन कुमार ( SDPO शेरघाटी 2 )
र
📲Get App