🔥 TRENDING Ishan NPP Leader Accuses Nagaland Govt of Ig... Assam Rifles Seizes 7.20 Crore Worth o... Meghalaya CM Warns of Teacher Shortage... Meghalaya to Cap Voter Strength at 1,2... Meghalaya Police to Undertake Cyber Se...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डॉ शैलेन्द्र गुप्ता महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 Nov 2026, 06:24 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*​डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकन अवार्ड’ से सम्मानित*

(​नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुआ भव्य ‘अग्र अलंकरण सम्मान समारोह’
​चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान)

खैरथल हीरालाल भूरानी

​खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष, सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
​अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य ‘अग्र अलंकरण सम्मान समारोह’ में देश-विदेश की 88 विशिष्ट अग्र विभूतियों के साथ डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता का अभिनंदन किया गया। समारोह में उपस्थित दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल एवं गीता मनीषी महामंडलेश्वर आचार्य श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के कर-कमलों से डॉ. गुप्ता को यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ।
​इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह की स्वागत समिति में खैरथल निवासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खैरथल-तिजारा जिला अग्रवाल संस्थान के मुख्य संस्थापक एवं अलवर जिला वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री अशोक सिंघानिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल व अन्य सभी पदाधिकारियों सहित भारतवर्ष से आए सैकड़ों अग्रवाल बंधु शामिल हुए।
​डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता का उत्साहवर्धन करने के लिए खैरथल-तिजारा जिले से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक दिल्ली पहुंचे। इनमें खैरथल इकाई के उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, तिजारा इकाई के अध्यक्ष अनीश मंगला, जिला संस्थान के उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद सिंघानिया, मंत्री सुरेश कुमार गोयल, संस्थापक नरेश गर्ग, ओमप्रकाश मंगल, अमित अग्रवाल (तिजारा), प्रहलाद गोयल, ओमप्रकाश गोयल, दिनेश गोयल, संजय अग्रवाल सहित खैरथल, तिजारा और भिवाड़ी के अनेक अग्र बंधु शामिल रहे।
​जिले के चिकित्सक एवं समाजसेवी को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलने से संपूर्ण खैरथल-तिजारा जिले और अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है।
📲Get App