🔥 TRENDING Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President... Amritsar Employees of Farid Center Hol... Bathinda Municipal Team Targets Unfini... రూ.10 లక్షలతో నిర్మించిన మహిళా సంఘ భవన... Ludhiana Councillor JSCB Faces Protest...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डॉ. स्नेहा गोठवाल ने एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया गांव का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 13 Nov 2026, 10:28 AM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
डॉ. स्नेहा गोठवाल ने एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया गांव का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुर्जर शिमला। गांव गुर्जर शिमला के लंगड़ा बालाजी निवासी इंद्र लाल चीफ कंट्रोलर, भारतीय रेलवे, अजमेर मंडल की सुपुत्री डॉ. स्नेहा गोठवाल ने एफएमजीई (FMGE) परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

डॉ. स्नेहा गोठवाल ने कजाकिस्तान स्थित सेमी मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत सरकार द्वारा आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) स्क्रीनिंग टेस्ट में सफलता हासिल की है। विदेश से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के बाद इस महत्वपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण करना उनकी मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाता है।

अपनी इस सफलता का श्रेय डॉ. स्नेहा ने अपने माता-पिता एवं दादा मूलचंद बैरवा को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही यह मुकाम हासिल करना संभव हो पाया।

उल्लेखनीय है कि गुर्जर शिमला गांव के डॉ. पंकज खटाना भी पूर्व में एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। डॉ. स्नेहा की इस उपलब्धि से गांव के युवाओं विशेषकर चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. स्नेहा गोठवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
📲Get App