🔥 ट्रेंडिंग कोलकाता मेट्रो: सेक्टर व लिंक के 4.5 क... कोच्ची बेहर में गिरफ्तार हुआ बांग्लादे... महाराष्ट्र की महिला ने 25,000 रुपये के... यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प... उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य: विभ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया, बोले- पार्टी ही नहीं, व्यक्तिगत रूप से भी उनसे था गहरा जुड़ाव

✍️ रिपोर्टर: Rohitash Kumar 🗓 11 नव. 2026, 07:45 PM 👁 63
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया, बोले- पार्टी ही नहीं, व्यक्तिगत रूप से भी उनसे था गहरा जुड़ाव

अलवर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. जसवंत यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया उनके अलवर स्थित निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान सतीश पूनिया ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव से उनका केवल पार्टी के स्तर पर ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी गहरा जुड़ाव रहा। उनके साथ लंबे समय तक राजनीतिक और संगठनात्मक संबंध रहे। उन्होंने कहा कि जसवंत यादव ने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। वह बीमारी से भी लड़े और विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूती के साथ खड़े रहे। सतीश पूनिया ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का व्यक्तित्व और उनका राजनीतिक जीवन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है। वह एक ऐसे राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता थे, जिन्हें एक आइकॉन के रूप में देखा जा सकता है। उनका संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत यादव का निधन भाजपा परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से राजनीति और संगठन के क्षेत्र में जो कमी आई है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। उनके योगदान और विचार हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते रहेंगे।
📲Get App