🔥 TRENDING पोलीस आयुक्त प्रवीण पवार ने टाउन हॉल क... Ishan NPP Leader Accuses Nagaland Govt of Ig... Assam Rifles Seizes 7.20 Crore Worth o... Meghalaya CM Warns of Teacher Shortage... Meghalaya to Cap Voter Strength at 1,2...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*डी जे के शोर में गुम हुए लोकगीत, गांवों से विदा होती परंपराएं

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 16 Nov 2026, 07:12 AM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*डी जे के शोर में गुम हुए लोकगीत, गांवों से विदा होती परंपराएं*

*नई पीढ़ी देहाती गीतों के बोल और रीति-रिवाजों से हो रही दूर*

खैरथल कंचन केसरी

कभी गांवों में शादी-ब्याह और कुआं पूजन जैसे मांगलिक अवसरों पर महिलाओं के सामूहिक लोकगीतों से घर-आंगन गूंज उठते थे। गीतों में हंसी-ठिठोली के साथ सामाजिक संदेश और परंपराओं की झलक मिलती थी, लेकिन बदलते दौर में डीजे के तेज शोर ने इन लोकगीतों की जगह ले ली है। अब गांवों के समारोह भी फिल्मी और हरियाणवी गानों की धुन पर सिमटते जा रहे हैं। इससे न केवल लोकगीतों की परंपरा कमजोर पड़ रही है, बल्कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी दूर होती जा रही है।
*लोकगीतों में छिपे होते थे सामाजिक संदेश :*
पहले शादी- ब्याह और अन्य मांगलिक आयोजनों में महिलाएं कई दिनों तक एकत्र होकर पारंपरिक गीत गाती थीं। इन गीतों में पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक व्यवहार, रीति-रिवाजों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संदेश भी शामिल होते थे। गीतों के माध्यम से एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराती थी। अब ऐसे आयोजन सीमित होते जा रहे हैं और उनकी जगह डीजे ने ले ली है।
सोड़ावास की बुजुर्ग महिला किताब देवी चौधरी और विमला देवी बोहरा का कहना है कि पहले मांगलिक कार्यक्रमों में महिलाएं सामूहिक रूप से लोकगीत गाती थीं। सामूहिक इससे आपसी मेलजोल बढ़ता था और युवतियां भी गीतों के माध्यम से पारिवारिक रीति-रिवाज सीखती थीं। अब युवतियों और नवविवाहिताओं को पारंपरिक गीतों के बोल तक याद नहीं है। मोबाइल और आधुनिक मनोरंजन के बढ़ते प्रभाव से भी लोकगीतों के प्रति रुचि कम हुई है।
*बताशे-गुड़ की जगह चॉकलेट-बिस्किट*
पहले गीतों के कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को बताशे, गुड़ और घुघरी बांटी जाती थी। अब इनकी जगह बिस्किट और चॉकलेट ने ले ली है। डीजे के तेज आवाज में बजने वाले गानों से कई बार आसपास के लोगों को परेशानी होती है और विवाद की स्थिति भी बन जाती है। बुजुर्गों का मानना है कि आधुनिकता के साथ पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों को भी सहेजने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी लोकसंस्कृति से जुड़ी रह सकें।
📲Get App