🔥 TRENDING भीलवाड़ा में अकाउंटेंट ने 8 करोड़ की ह... विज्ञान फाउंडेशन की 30 छात्राओं ने किय... Dhanush Wins Entertainment Popular Cho... Anil Ravipudi Promotes Vidudala's Firs... Tamil Director Vetrimaaran Faces Criti... Njodi Film Shooting Completed; Hashir’...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

छोड़दानी में 20 लाख का अफीम बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Nov 2026, 05:24 PM 👁 78
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्वी चंपारण पुलिस और मध निषेध विभाग कि टीम ने गुप्त सुचना पर 20 किलो अफीम किया बरामद

पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


. छौड़ादानों में 20 लाख की अफीम जैसी नशीली पदार्थ बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारपूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छौड़ादानों थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टीम ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य का 2 किलो 50 ग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल एक ई-रिक्शा और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को एसएसबी की 71वीं वाहिनी को सूचना मिली थी कि कुछ तस्करों द्वारा नेपाल से भारत में मादक पदार्थ लाया जा रहा है। इसके बाद एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम धरहरी के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक ई-रिक्शा से 2 किलो 50 ग्राम अफीम जैसा पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज अहमद, बिपिन कुमार और नेपाल के बारा जिले के दिलीप कुमार सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने ई-रिक्शा और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। फिलहाल गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
📲Get App