🔥 TRENDING 20-year-old ITI student found hanged i... Mini Flour Mill manager Sonu Kumar arr... Doctor in Damoh Dies of Cardiac Arrest... Rajasthan HC Rejects Petition to Let P... Former Minister's Son Rajsingh Jhalla... ब्यावर जिले की दो पंचायत समिति – जवाजा...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

छठ पर्व के समाप्त होने के बाद आरा स्टेशन पर यात्रियों कि भीड़ उमड़ी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 02:19 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ पर्व समाप्त होने के साथ ही आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों कि उमड़ी भीड़। जी आर पी और आर पी एफ ने लाउड स्पीकर से अलाउंस कर लोगो को किया जागरूक

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा स्टेशन पर छठ के बाद यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़, GRP और RPF ने लाउडस्पीकर से किया जागरूक

आरा लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के बाद आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। छठ मनाकर अपने-अपने काम पर लौट रहे लोगों के कारण स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं है।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

GRP थाना और RPF इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा*
भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए GRP थाना और RPF के इंस्पेक्टर व जवान लगातार लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर रहे हैं। यात्रियों को बताया जा रहा है कि कौन सी ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर आएगी और सुरक्षित तरीके से चढ़ने-उतरने की अपील की जा रही है।

RPF और GRP के जवान प्लेटफॉर्म पर तैनात हैं और यात्रियों को कतार में रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने और अपने सामान की सुरक्षा खुद करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

स्टेशन पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यात्रियों से अपील है कि जल्दबाजी न करें और सुरक्षा जवानों के निर्देशों का पालन करें।
📲Get App