🔥 TRENDING कोंच की रामकुण्ड कॉलोनी में श्रीमद्भाग... सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: मोबाइल पर बात कर... Kerala Murder Accused Returned to Indi... Man Linked to Bishnoi Gang Wanted in 2... Assam Road Accident Claims Lives of Tw... Gadkari Urges Zero-Accident Roads Acro...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

छठ महोत्सव कि तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 09:06 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधुबनी जिला के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय में छठ महोत्सव कि तैयारी को लेकर बैठक आयोजित झांकी और लोक संस्कृति के कार्यक्रमों कि होगी प्रस्तुति

बासोपट्टी मधुबनी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छठ महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, झांकी और लोक संस्कृति के कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने की तैयारी

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में गुरुवार की शाम कला, संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित होने वाले एक दिवसीय छठ महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने की। बैठक में छठ महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान झांकी, झिझिया, जट-जटिन सहित मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके माध्यम से छठ पर्व की महत्ता के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में अंचलाधिकारी विकास कुमार, आशीष कुमार, हरिचंद्र शर्मा, संजय कुमार महतो, कैलाश महतो, जीवछ महतो, पंकज कुमार, रौशन कुमार साह, अशोक पासवान, सचिन कुमार, मंगल पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
📲Get App