🔥 TRENDING Manipur Dairy Wins Global Award for Wo... Manipur CM and Governor Pay Tribute to... HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

छठ महापर्व में प्रथम व संध्या अर्घ्य के बाद कोसी भरने की रस्म से उमड़ी श्रद्धा की लहर

✍️ Reporter: Amit Kumar 🗓 15 Nov 2026, 06:58 PM 👁 89
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ महापर्व के प्रथम एवं संध्या अर्घ्य के बाद कोसी भरने की रस्म में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्तिमय माहौल देखा गया।

छठ महापर्व के प्रथम एवं संध्या अर्घ्य के बाद कोसी भरने की रस्म में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बिहार सहित पूरे देश में चार दिवसीय महापर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल के साथ मनाया जा रहा है। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को प्रथम व संध्या अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख‑समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान छठ घाटों पर भारी भीड़ देखी गई। व्रती महिलाएँ पारम्परिक वस्त्रधारण में सिर पर पूजा‑टोकरी और हाथ में सूप लेकर घाट पर पहुंचीं। छठी मैया के पारम्परिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

संध्या अर्घ्य के पश्चात कई घरों व पूजा स्थलों पर व्रतियों ने कोसी भरने की रस्म पूरी विधि‑विधान के साथ निभाई। कोसी पूजा में गन्ने से मंडप सजाया गया, दीप जलाकर फल‑प्रसाद अर्पित किए गए और महिलाएँ छठी मैया के गीत गाते हुए परिवार की सुख‑समृद्धि, संतान की लंबी आयु और सुखमय जीवन की कामना कीं।

कोसी भरने की यह परंपरा छठ महापर्व की आस्था और लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। घर‑आंगन से लेकर घाटों तक दीपों की रोशनी और भक्ति का अद्भुत संगम देखा गया, जिससे सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश मिला।

समाचार रिपोर्टर अमित कुमार ने इस दृश्य को कैमरे में कैद किया।
📲Get App