🔥 TRENDING When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

छठ घाट मोपका पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह राजपूत ने किया सूर्य देव को अर्घ्य

✍️ Reporter: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 16 Nov 2026, 05:20 PM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने छठ घाट मोपका पर सूर्य देव की उपासना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित छठ घाट मोपका पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इस दौरान उन्होंने सूर्य देव की उपासना करते हुए बिलासपुर एवं समस्त छत्तीसगढ़ वासियों के सकुशल रहने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मंगल कामना की।

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान संजय सिंह राजपूत ने केवल एक राजनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक स्वयंसेवक की भूमिका निभाते हुए घाट पर विभिन्न कार्यों में सहयोग किया। उन्होंने छठ घाट पर व्यवस्था बनाए रखने और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर उनके साथ एसके सिंह, विनोद सिंह, विजय ओझा, अर्जुन सिंह, प्रमेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, मुना सिंह, सूरज निषाद, राजकुमार निषाद और कुंज निषाद सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्व की गरिमा के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की।
📲Get App