🔥 ट्रेंडिंग मणिपुर डेयरी को महिला-संचालित सहकारी स... मणिपुर के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने श... HBDRF ने मेघालय सरकार से ब्लॉक-1 में प... मेघालय के भोइरिंबोंग में शुरू हुआ शिलॉ... Mla zakir मेघालय ने कर्मचारी व पेंशनभोगियों के व...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, 10 नवंबर से टोकन वितरण

✍️ रिपोर्टर: Munendra Kumar Bisen 🗓 10 नव. 2026, 12:18 PM 👁 107
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू होगी, जबकि किसानों को आज 10 नवंबर से टोकन प्रदान किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। इससे पहले आज मंगलवार, 10 नवंबर से किसानों के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तारीख पर धान बेच सकेंगे।

ऑनलाइन और सहकारी समितियों के माध्यम से मिलेगा टोकन
धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा सहकारी समितियों के माध्यम से भी टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था रहेगी। इससे किसानों को धान बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
📲Get App