🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

चारामा में जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 20 Nov 2026, 01:27 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भानुप्रतापपुर के चारामा थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार आरोपी रामरतन उईके को 19 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

भानुप्रतापपुर के चारामा थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार आरोपी रामरतन उईके (उर्फ रतन उईके) को 19 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पीड़िता ने 10 नवंबर 2026 को चारामा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 नवंबर को आरोपी ने उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर मैनखेड़ा बांध की ओर ले गया, जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में अपराध क्रमांक 241/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार था और लगातार उसकी तलाश जारी रही।

19 नवंबर को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
📲Get App