🔥 TRENDING Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... Manipur: KCP Militant Killed in Encoun...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

चारामा के मुर्गा बाजार में जुआ खेलने वाले 16 आरोपी गिरफ्तार, 31.53 लाख की संपत्ति जब्त

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 09 Nov 2026, 05:25 PM 👁 146
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चारामा में जुआ की सूचना पर पुलिस ने 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और 31.53 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त की।

चारामा, कोरर थाना और हल्बा चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने 8 नवंबर को ग्राम पुरी के मुर्गा बाजार में जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 54,500 रुपये नकद, तीन चारपहिया वाहन, छह मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन जब्त किए, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 31 लाख 53 हजार रुपये बताई गई।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में कार्रवाई की गई, और सभी आरोपी थाने चारामा में अपराध क्रमांक 236/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दर्ज किए गए हैं।

इस कार्रवाई में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, कोरर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा और हल्बा चौकी प्रभारी पीएसआई पीयूष यादव सहित तीनों थानों की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📲Get App