🔥 TRENDING BJP Faces Setback in Jaipur Panchayat... कांग्रेस ने भीलवाड़ा के करेड़ा में जीत... ସୁନା-ରୁପା ବଜାରରେ ବଡ଼ ହଲଚଲ୍; କିଲୋ ପିଛା... Tripura Minister Bikash Debbarma Meets... Tripura BJP MP Biplab Deb Dismisses CP... Himachal CM Claims Rs 4,000 Crore Boos...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

चार दिन से लापता छात्र कटरा स्टेशन पर मिला: सकुशल लौटने पर परिवार में खुशी

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 16 Nov 2026, 09:15 PM 👁 69
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी थाना क्षेत्र के डूमरी गांव से चार दिनों से लापता 13 वर्षीय छात्र ओम बाबू उर्फ आशिक कटरा रेलवे स्टेशन पर मिला। स्टेशन पुलिस की मदद से वह घर पहुंचा। पिता प्रभु प्रसाद ने बताया कि छात्र नशे की हालत में था। ओम बाबू के घर लौटने पर मां रानी देवी और पिता प्रभु प्रसाद ने राहत की सांस ली। परिवार ने सहयोग करने वाले लोगों और कटरा स्टेशन पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने मीडिया को फोन कर धन्यवाद भी दिया।प्रभु प्रसाद के मुताबिक, छात्र घर से कटरा रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचा और वहां किन हालात में मिला, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बीते 12 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे ओम बाबू कोचिंग जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह घर से लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद प्रभु प्रसाद ने योगापट्टी थाने में आवेदन देकर बेटे को खोजने की गुहार लगाई थी। ओम बाबू बैजनाथ उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर में नौवीं कक्षा का छात्र है। बेटे के लापता होने के बाद रानी देवी परेशान थीं। छठ महापर्व के दौरान वह छठी मैया से बेटे की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रही थीं। बेटे के घर लौटने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
📲Get App