🔥 TRENDING Leadership Drives Stronger Fire Safety... Fire Breaks Out at Warehouse on Kolkat... CBI Reports Fugitive Wanted in Murder... Bihar Woman Abducted and Murdered Over... Pune Man Fatally Shot in Old Dispute,... Shashi Tharoor to Debut as Host of Doc...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

चम्पारण प्रमंडल के डाक 5अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 11 Nov 2026, 09:16 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

50 हजार रुपए रिश्वत लेते चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक को सी बी आई ने किया गिरफ्तार

चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
50 हजार रुपये रिश्वत लेते चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक गिरफ्तार, CBI ने कार्यालय में की छापेमारी

अपने ही विभाग के कर्मी से ले रहे थे रिश्वत, डाक अधीक्षक कार्यालय में CBI की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मोतिहारी। मोतिहारी में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसएस सुमन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि डाक अधीक्षक अपने ही विभाग के एक कर्मी से रिश्वत की रकम ले रहे थे। इसी दौरान CBI की टीम ने डाक अधीक्षक कार्यालय में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया। अचानक पहुंची CBI की टीम ने कार्यालय में कार्रवाई शुरू की और रिश्वत लेने के आरोप में डाक अधीक्षक को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि विभागीय कर्मी से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद CBI ने कार्रवाई की।

CBI की इस कार्रवाई को मोतिहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल मामले में CBI की ओर से आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App