🔥 TRENDING पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का... Fire Breaks Out at Pacifica Hillcrest... Hyderabad Software Engineer Dies After... India Drops Annual Hajj Subsidy, Endin... Bangladesh PM Blames India for Unrest,... Meta appoints new India policy chief t...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
Weather

बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 03 Sep 2026, 08:02 PM 👁 113
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाद अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कृष्ण जोशी ने गुरुवार का बाद अनुमंडल के बख्तियारपुर ,अथमलगोला,बख़्तियारपुर एवं बाढ़ प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अनुमंडल कार्यालय (आपदा प्रबंधन शाखा) बाढ़, पटना।

सुश्री कृष्णा जोशी, भा० प्र० से०, अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा आज दिनांक 3.9.2026 कोएवं बाढ़ प्रखंडबख्तियारपुर, अथमलगोला एवं बाढ़ अंचल/प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्र के पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। बख़्तियारपुर अंचल के काला दियारा पंचायत के ग्यासपुर गंगा घाट का निरीक्षण किया गया तथा दियारा क्षेत्र के प्रभावित जनसंख्या के आवागमन एवं रोजमर्रा के जरूरतों के लिए अंचल अधिकारी बख्तियारपुर को निर्देशित कर निःशुल्क सरकारी नाव का परिचालन प्रारंभ करवाया गया है तथा बाढ़ के कारण विस्थापित हुए परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन करने का निर्देश दिया गया है l बख्तियारपुर में दो स्थानों पर सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन आज से किया जाएगा। साथ हीं मवेशियों के लिए भी पशु चारा की व्यवस्था कराई गई है। राहत कैम्प स्थल पर विस्थापितों के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राहत कैंपों में चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का मुफ्त वितरण कराने की व्यवस्था किया गया है। इसी प्रकार अथमलगोला अंचल के राम नगर दियारा पंचायत का स्थलीय भ्रमण के दौरान पाया गया कि इस पंचायत में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है तथा ग्रामीण रामनगर दियारा पुल के पास शरण लिए हुए हैं उन शरणार्थियों के लिय भोजन की व्यवस्था पास में हीं मध्य विद्यालय सबनिमा में संचालित कराया जा रहा है। इस पंचायत में प्रभावित जनसंख्या के लिए अबतक आवश्यकता अनुसार 04 सरकारी नाव का परिचालन प्रारंभ किया गया है, जो बिल्कुल निःशुल्क है। इसी स्थान कर चिकित्सा कैम्प का भी आयोजन किया गया है, जो कार्यरत है। इसी प्रकार बाढ़ अंचल अंतर्गत बंडा दियारा क्षेत्र के प्रभावित जनसंख्या को गंगा के इसपार नाव से रेस्क्यू कर लाया गया है तथा उनके लिए सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन किया जा रहा है उन विस्थापित परिवारों के लिए चिकित्सा सुविधाएं हेतु राहत कैम्प में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ किया गया है तथा बाढ़ अंचल में आज से सामुदायिक रसोई केंद्र में सभी को खाने की व्यवस्था किया गया है। उपरोक्त तीनों अंचलों में चिन्हित किए गए कैम्पों में रौशनी हेतु जनरेटर, पेयजल टेंट इत्यादि की व्यवस्था अंचल स्तर से किया गया है।
📲Get App