🔥 TRENDING .लोकप्रिय आमदार मा. किसन कथोरे साहेबां... Rupesh Kumar हरदोई के हरपालपुर में बड़ागांव‑अर्जुनप... मनोहर सिंह भाटी हंसते हुए व्यक्ति की वीडियो रिपोर्ट जा... Jharkhand CM Soren Urges Youth to Adap...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा और घोसवरी में सुशासन राज कि स्थापना के पुर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 06:41 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा और घोसवरी में जदयू कार्यकर्ताओं ने सुशासन राज कि स्थापना 20वर्ष पूरा होने पर दीपोत्सव मनाया

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहार में सुशासन राज की स्थापना की पूर्व संध्या पर सोमवार कोपटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा और घोसवरी में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव मनाया।इस मौके पर दीप जलाकर सुशासन राज की चर्चा की गई और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु जीवन की कामना की गई।मोकामा के पूर्व नगर जेडीयू अध्यक्ष मनोज पटेल और घोसवरी में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रद्युम्न महतो के नेतृत्व में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने दीप जलाया और सुशासन राज की स्थापना की भूरी भूरी सराहना की।जेडीयू नेताओं ने दीपोत्सव के माध्यम से सुशासन राज की स्थापना को याद किया और कहा कि 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार ने जंगल राज्य से सूबे की जनता को निजात दिलाकर सुशासन राज की ऐतिहासिक ना नींव रखी थी। इस सुनहरे दिन की याद में स्थापना की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव मनाया गया। जेडीयू नेताओं ने सुशासन राज की स्थापना के जनक नीतीश कुमार के स्वस्थ्य जीवन और लंबी उम्र की कामना भी की।मोकामा विधान सभा क्षेत्र के जेडीयू समर्थकों ने भी अपने घरों पर दीप जलाकर सुशासन राज का उत्सव मनाया।
बाईट-मनोज पटेल
📲Get App