🔥 TRENDING Jammu & Kashmir Initiates Reconstituti... Six Nehru-era decisions identified as... Jammu & Kashmir to Take on Bihar in To... 23-year-old Bathinda native Sukhmandip... Truck Collides with Car Near Bihari Be... Bihar Issues Heavy Rain and High Wind...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

🚨 बड़ी खबर | मोकामा की राजनीति में फिर हलचल!

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 30 Oct 2026, 03:09 PM 👁 82
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नमस्कार, आप देख रहे हैं Need24 News
बिहार की राजनीति में एक बार फिर मोकामा से विधायक अनंत सिंह का बयान चर्चा में है। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को 1 दिसंबर को सरेंडर करने का आदेश दिया है।
कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह मीडिया के सामने आए और कहा कि वह न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे और 1 दिसंबर को सरेंडर करेंगे। उन्होंने न्याय मिलने का भरोसा भी जताया।
अनंत सिंह ने राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि उनके साथ खेल हुआ है और वह आगे भी मोकामा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर नीतीश जी की तरफ से गड़बड़ी नहीं हुई होती तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।
वहीं, अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने उन्हें दुलारचंद यादव हत्याकांड के मामले में फंसाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोकामा की राजनीति में इस पूरे घटनाक्रम का क्या असर पड़ेगा और आने वाले दिनों में बिहार की सियासत किस करवट बैठेगी?
फिलहाल सबकी नजरें 1 दिसंबर पर टिकी हैं।
📲Get App