🔥 ट्रेंडिंग केरल लॉटरी SK 78 के परिणाम घोषित: विजे... तेलंगाना ने गिग वर्करों की सुरक्षा और... केआरएमबी ने तेलंगाना‑अंध्र प्रदेश को न... सुनदरम होम फाइनेंस ने लक्षित किया ₹120... चक्रीवात अकवन से 45 ट्रेनें रद्द, 28 प... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बड़ी खबर घंटियाली से यह खबर देखना जरूरी है आपके लिए

✍️ रिपोर्टर: Shrwan Singh Bhati 🗓 19 नव. 2026, 08:48 AM 👁 316
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़ी खबर घंटियाली से जरूर देखना यह खबर देखना जरूरी है

🚨 **बड़ी खबर | घंटियाली ग्राम पंचायत की बदहाल तस्वीर, आखिर कब जागेगा प्रशासन?**

नाचना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत घंटियाली की यह तस्वीर बेहद चिंताजनक है। तस्वीर में दिखाई दे रहे ये बेजुबान पशु भूख और प्यास से तड़पने को मजबूर हैं।

नहर से घंटियाली गांव तक आने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह पोकरण विधानसभा क्षेत्र का अंतिम गांव है, लेकिन आज भी यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है।

इस बार बारिश बेहद कम होने के कारण पशुओं के सामने चारे और पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गाय, बैल और अन्य बेजुबान जीव पानी के लिए इंदिरा गांधी नहर पर निर्भर हैं। इनके लिए पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर उनकी सुध लेने वाला कौन है? भाजपा की डबल इंजन सरकार से ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी इस समस्या पर ध्यान दिया जाएगा।

**मेरा सरकार और प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि एक बार इस अंतिम गांव की ओर भी नजर डालिए। इन बेजुबान पशुओं की पीड़ा समझिए। इनके लिए चारे और पानी की व्यवस्था करवाइए तथा जर्जर सड़क का निर्माण करवाइए।**

भगवान जिम्मेदार लोगों को सद्बुद्धि दे, ताकि इन बेजुबानों और ग्रामीणों की आवाज सरकार तक पहुंचे।

📢 **आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है, समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी।**

देखते रहिए — **सच पत्रकार सरवन सिंह भाटी**

📍 ग्राम पंचायत घंटियाली | नाचना, जैसलमेर
📲Get App