🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बांदीकुई में बालाजी मंदिर का भव्य अन्नकूट महोत्सव: श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य जनों का हुआ भव्य स्वागत-सम्मान

✍️ Reporter: Ravi Bagdi 🗓 10 Nov 2026, 12:21 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांदीकुई की झज्जर की ढाणी स्थित खटीक का तिबारा बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण की।

झज्जर की ढाणी, खटीक का तिबारा स्थित बालाजी मंदिर में अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज को अन्नकूट का भोग लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तथा सभी ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान झील की ढाणी की सरपंच कमलेश सैनी, नंदेरा की सरपंच रीना महावर के पति धर्मवीर महावर तथा वार्ड पंच अशोक मीणा एवं जगदीश मीणा का ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रसादी लाल, छोटेलाल मीणा, प्रकाश मीणा, रामलाल बागड़ी, राजू सैनी, कालूराम भगत, बंसी सैनी, मांगीलाल सैनी, अनिल सैनी, रवि बागड़ी,उमेश सैनी, मुन्नालाल, सोनु भगत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव की सुंदर झलक देखने को मिली।
📲Get App