🔥 TRENDING Ishan NPP Leader Accuses Nagaland Govt of Ig... Assam Rifles Seizes 7.20 Crore Worth o... Meghalaya CM Warns of Teacher Shortage... Meghalaya to Cap Voter Strength at 1,2... Meghalaya Police to Undertake Cyber Se...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बेतिया नगर निगम के नव वार्ड का किया गया निरीक्षण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Nov 2026, 05:56 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया नगर निगम में नव अधिग्रहीत वार्ड में छठ पर्व को लेकर तैयारी पुरी

बेतिया से अवनीश कुमार किb रिपोर्ट
बेतिया नगर निगम क्षेत्र के नवअधिगृहीत वार्ड अधिग्रहित वार्डों अधिगृहितमें छठ महापर्व कीछठ पर्व तैयारियों को लेकर साफ-सफाई और सजावट का कार्य तेज करघाट पर सर सफाई 6का लेकर दिया गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने वार्ड 34 के मुसहरटोली छठ घाट के बाद पुरनी गनौली के छठ घाट तथा वार्ड 45 के पिपरा चौक छठ घाट पर जारी तैयारियों का दल-बल के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि लोक आस्था का छठ महापर्व बिहार की अनूठी सांस्कृतिक परम्परा की गौरवशाली विरासत है। उन्होंने बताया कि सामाजिक समभाव की अद्भुत मिसाल इस पर्व में शामिल होने के लिए लोग नेम-टेम के साथ देश-विदेश से अपने घर लौटते हैं। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम प्रशासन इस महापर्व को सर्व समाज के लोकोत्सव के रूप में सफल बनाने में सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने निरीक्षण के समय उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि छठ महापर्व के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में समाज के प्रत्येक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने घाटों की व्यवस्था को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जनसहयोग और सहभागिता को पर्व की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

बाइट गरिमा देवी सिकारिया , महापौर नगर निगम बेतिया
📲Get App