🔥 ट्रेंडिंग Headlines Today प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नितीश सेटु पु... जालंधर में दो दिन से लापता युवक का शव... एसजीपीसी के नवनियुक्त महासचिव गुरप्रीत... हरजिंदर धामी को एसजीपीसी के जनरल इजलास... जालंधर: दो दिन से लापता युवक का शव मिल...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बेतिया में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
अपराध

बेतिया में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 01 सित. 2026, 09:01 AM 👁 131
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को दुकानबंदकर घर वापस लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने सीने मेंमारी गोली हालत चिंताजनक

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गो'ली, पटना रेफर; वारदात से इलाके में दहशत

बेतिया में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गो'ली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गो'ली उनके सीने में लगी है। घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गो'ली चला दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की पहचान में जुटी है। वारदात के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
📲Get App