🔥 ट्रेंडिंग மீனவர்களின் வாழ்வுரிமைக்கான கோரிக்கை ஆ... ಅಂದು ಮೋದಿಜಿ ಅವರ ಸರಳತೆ ಮತ್ತು ತ್ಯಾಗದ ಆದರ... डीजीपी नलिन प्रकाश ने जम्मू-कश्मीर में... कश्मीर में रात के तापमान में तेज़ी से... 31 वर्षीय पुरुष जम्मू में मृत पाए गए બાઢડા ગામ નજીક અકસ્માત રેલ્વે ફાટક પાસ...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बेटियों के सम्मान और खुशहाल भविष्य की अनूठी पहल, 11 दिसंबर को 31 बेटियों का होगा सामूहिक विवाह- रेखा रानी JNV विश्वकर्मा

✍️ रिपोर्टर: Dinesh Kumar 🗓 21 नव. 2026, 01:17 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बनेगा आस प्रयास फाउंडेशन, तीसरे सामूहिक विवाह समारोह पर रेखा रानी JNV विश्वकर्मा ने दी शुभकामनाएँ।

समाजसेविका रेखा रानी जेएनवी विश्वकर्मा ने आस प्रयास फाउंडेशन के प्रधान जोगिंदर सिंह कोटड़ा एवं पूरी टीम को दी अग्रिम शुभकामनाएँ।

समाजसेवा एवं बेटियों के सम्मान की दिशा में हर बार की तरह इस बार भी आस प्रयास फाउंडेशन द्वारा तीसरे भव्य सामाजिक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 11 दिसंबर 2026 को कैथल बस स्टैंड के नजदीक हनुमान वाटिका में आयोजित होने वाले इस समारोह में 31 जरूरतमंद बहन-बेटियों का विवाह करवाया जाएगा।

इस अवसर पर उड़ान होसलों की फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा जानी-मानी समाजसेविका रेखा रानी जेएनवी विश्वकर्मा ने इस नेक पहल की सराहना करते हुए कहा कि आस प्रयास फाउंडेशन द्वारा 31 जरूरतमंद बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने संस्था के प्रधान श्री योगेंद्र सिंह कोटड़ा जी एवं उनकी पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

रेखा रानी ने कहा कि बेटियों की शादी में सहयोग करना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने और बेटी को सम्मानपूर्वक नई जिंदगी की शुरुआत देने का कार्य है। ऐसे सामाजिक अभियानों में समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने पूरे भारतवर्ष के लोगों से अपील की कि उनके गांव, शहर, आस-पड़ोस, रिश्तेदारी या देश के किसी भी कोने में कोई जरूरतमंद विवाह योग्य बहन-बेटी हो, जो इस सामूहिक विवाह समारोह में विवाह करवाना चाहती है, तो उसके परिवार को इसकी जानकारी अवश्य दें।

इस समारोह में पूरे भारतवर्ष से जरूरतमंद परिवार अपनी बेटियों का पंजीकरण करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। दूर-दराज से आने वाली बेटियों एवं उनके परिवारों के ठहरने की व्यवस्था भी संस्था की ओर से की जाएगी।

अंत में रेखा रानी ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि वे इस नेक मुहिम से जुड़ें और अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इसकी जानकारी पहुँचाएँ, ताकि कोई भी पात्र बेटी इस अवसर से वंचित न रहे।


संस्थापक एवं अध्यक्ष
उड़ान होस
📲Get App