🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बेटी की शादी का न्योता देने तेजस्वी यादव और के. लाल यादव से मिले अनंत सिंह, तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी चर्चा.....

✍️ Reporter: TARUN KUMAR 🗓 09 Nov 2026, 11:37 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेटी की शादी का न्योता देने तेजस्वी यादव और के. लाल यादव से मिले अनंत सिंह, तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी चर्चा.....

बेटी की शादी का न्योता देने तेजस्वी यादव और के. लाल यादव से मिले अनंत सिंह, तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी चर्चा.....
**********
पटना/मोकामा: बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह की एक मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। अनंत सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव और के. लाल यादव से मुलाकात कर अपनी बेटी शिवांगी की शादी का निमंत्रण दिया। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
लालू परिवार से मुलाकात के राजनीतिक मायने
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का विवाह 25 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। शादी को लेकर परिवार में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस समारोह में बिहार के कई बड़े राजनीतिक नेताओं के अलावा फिल्म और मनोरंजन जगत की हस्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
तस्वीरों ने बढ़ाई सियासी उत्सुकता
फिलहाल अनंत सिंह की इस मुलाकात को पारिवारिक निमंत्रण माना जा रहा है, लेकिन बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच इन तस्वीरों ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह मुलाकात केवल बेटी की शादी का न्योता देने तक सीमित है या इसके कोई दूसरे राजनीतिक मायने भी निकाले जाएंगे। हालांकि, किसी नए राजनीतिक समीकरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संपादक : तरुण कुमार
📲Get App