🔥 ट्रेंडिंग कल वकीलों का प्रदर्शन,आज नगर निगम कर्म... जयपुर में राहुल गांधी के शिव‑पार्वती प... ग्राम पंचायत पिंडखर में 50 वर्ष से बिन... अब मतदाता खुद समझेंगे ईवीएम और वीवीपैट... દિલ્હી-મુંબઈ હાઈવે પર બસ-ટેન્કર ટક્કર:... પાટણમાં 300 દબાણો દૂર કરવાની નોટિસો પછ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

बांसवाड़ा में सरपंच चुनाव के नतीजों पर बवाल: पोलिंग बूथ पर पथराव, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी

✍️ रिपोर्टर: Subhash Mehta 🗓 17 नव. 2026, 11:14 AM 👁 53
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होते ही हिंसा भड़क उठी। चुनाव में 32 वोटों से हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों पर हंगामा करने और पोलिंग बूथ पर पथराव करने का आरोप है।
इस उपद्रव के दौरान मतदान दल (पोलिंग पार्टी) के कर्मचारियों पर भी हमला किया गया, जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ ने मौके पर मौजूद जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में भी आग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ एसडीएम (SDM) मुकेश मीणा और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
📲Get App