🔥 TRENDING પાટણમાં 300 દબાણો દૂર કરવાની નોટિસો પછ... बिठनोक पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में... पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शं... କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ଚଢ଼ାଉ: ୩୯୦ଟି... Uttarakhand HC refuses to recover Rs 2... South Delhi Prepares for 20 Weddings T...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बांसवाड़ा में BAP को बड़ा झटका: 70 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, मालवीया ने पहनाया पार्टी का दुपट्टा

✍️ Reporter: Subhash Mehta 🗓 23 Oct 2026, 07:18 PM 👁 80
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव से पहले बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बड़ा झटका लगा है।

बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव से पहले बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के करीब 70 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने सभी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, शंकर चनाना, कालू भाई उप सरपंच, अरविंद चनाना, राजेश खाट और मानसिंह खाट के नेतृत्व में करीब 70 सदस्यों की टीम कांग्रेस में शामिल हुई। इस घटनाक्रम को आगामी पंचायती राज चुनाव से पहले क्षेत्र में कांग्रेस के लिए मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

पूर्व मंत्री मालवीया ने कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत कर पार्टी परिवार में उनका अभिनंदन किया। वहीं, चुनाव से पहले हुए इस बड़े दल-बदल ने बागीदौरा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत की पार्टी के लिए चुनाव से पहले यह घटनाक्रम राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि इस दल-बदल का आगामी पंचायती राज चुनाव में कितना असर पड़ता है।
📲Get App