🔥 ट्रेंडिंग બનાસકાંઠા જિલ્લાની દાંતા પોલીસ સ્ટેશનમ... उत्तराखंड में लॉन्च: नई पहल NAVYA 2.0 शिरूर मध्ये गावठी पिस्तूलासह तरुणाला अ... भारत में आयोजित होगा 25वां IORA मंत्री... छत्रपती संभाजीनगरमध्ये महात्मा फुले या... बेटी बचाओ‑बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मरव...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बसों में मूंगफली बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट, चार माह की गर्भवती महिला घायल

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 28 नव. 2026, 12:30 PM 👁 31
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार

सिकंद्राराऊ। नगर के मोहल्ला मटकोटा में शनिवार सुबह मामूली विवाद के बाद दबंग युवकों द्वारा चार माह की एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जाकिर व्यक्ति का मोहल्ले के ही दो युवकों से बसों में मूंगफली बेचने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच मोहल्ले में गाली गलौज शुरू हो गई और विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंची जाकिर की पत्नी शबाना जो चार माह की गर्भवती बताई जा रही है साथ युवकों ने कथित तौर पर जमकर मारपीट की।
मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी युवक वहां से भाग निकले। पुलिस ने घायल गर्भवती महिला को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। कोतवाली पुलिस के द्वारा वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
📲Get App