🔥 TRENDING Assam Secretariat's Dress Advisory Pro... आगरा में सड़क के बीच बने धार्मिक स्थल... Assam Secretariat Introduces Strict Dr... रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर ने मेगा लीवर... Indian Housing Sales Rise 7% Amid Decl... अग्रा में उच्च वोल्टेज लाइन के टूटने स...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

BREAKING NEWS | फतेहपुर फतेहपुर में रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरे दागी थानेदार पर गंभीर आरोप

✍️ Reporter: Abhishek Singh 🗓 27 Nov 2026, 08:20 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

BREAKING NEWS | फतेहपुर फतेहपुर में रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरे दागी थानेदार पर गंभीर आरोप

🔴 BREAKING NEWS | फतेहपुर

फतेहपुर में रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरे दागी थानेदार पर गंभीर आरोप!

महिला के गहने गिरवी रखवाकर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब मामले से बचने के लिए शिकायत वापस कराने की कोशिश का दावा!

सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला को एक लाख रुपये देने की पेशकश किए जाने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आ रही है। इस पूरे मामले में भाजपा के एक बड़े नेता के मध्यस्थता करने की भी चर्चा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी दरोगा के पुराने विवाद भी चर्चा में हैं। पूर्व में मारपीट और लूट के मामले में दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा, एक आम व्यक्ति को हिस्ट्रीशीटर बनाए जाने का मामला भी हाईकोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या शिकायतकर्ता को न्याय मिलेगा, या दबाव और मध्यस्थता के बीच मामला दबाने की कोशिश होगी?

फतेहपुर पुलिस की जांच पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।
📲Get App