🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

बारदा में कांग्रेस की जन चौपाल, ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 16 Nov 2026, 08:18 PM 👁 64
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पखांजूर ब्लॉक में आयोजित जन चौपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत कापसी मंडल के बारदा सेक्टर में बारदा बाजार में जन चौपाल आयोजित की गई। इस सभा का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट बचाओ-देश बचाओ” व “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” के नारे लगाए। नारेबाजी के दौरान उपस्थित ग्रामीणजन को मतदाता अधिकारों के महत्व के बारे में बताया गया और भाजपा सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। अंतागढ़ के छाया विधायक रूपसिंह पोटाई ने भी ज्ञानेश कुमार को भाजपा का एजेंट करार दिया और उनका इस्तीफा माँगा। एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक राजेश राठौर ने भाजपा सरकार की महंगाई नियंत्रण और रोजगार सृजन में विफलता की ओर इशारा किया तथा 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का दावा किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिनमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव, पीसीसी उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम तथा कई अन्य शामिल थे। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा के लिए एकजुटता दिखाई।

कांग्रेस ने कहा कि मतदाता की आवाज ही लोकतंत्र की असली ताकत है और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर मतदाता जागरूकता फैलाना आवश्यक है।,,,
📲Get App