🔥 ट्रेंडिंग परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ब्रिटिश काल की यादें संजोए खड़ी है खैरथल रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक पानी की टंकी, संरक्षण की दरकार

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 10 नव. 2026, 07:03 AM 👁 72
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*ब्रिटिश काल की यादें संजोए खड़ी है खैरथल रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक पानी की टंकी, संरक्षण की दरकार*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल रेलवे स्टेशन पर स्थित ब्रिटिश कालीन पानी की टंकी आज भी अपने भीतर रेलवे के पुराने इतिहास और गौरवशाली अतीत की यादें संजोए हुए है। वर्षों पुरानी यह टंकी कस्बे की ऐतिहासिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। समय के बदलाव के साथ रेलवे की व्यवस्था आधुनिक हो गई, भाप के इंजनों का दौर समाप्त हो गया, लेकिन उस दौर की याद दिलाने वाली यह पानी की टंकी आज भी स्टेशन परिसर में इतिहास की गवाह बनकर खड़ी है।
बताया जाता है कि ब्रिटिश शासनकाल में रेलवे स्टेशनों पर भाप के इंजनों में पानी भरने के लिए इस तरह की ऊंची पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाता था। इन टंकियों से पाइपों के माध्यम से इंजनों में पानी पहुंचाया जाता था। उस समय रेल संचालन में इनका विशेष महत्व हुआ करता था।
खैरथल रेलवे स्टेशन की यह टंकी न केवल पुराने रेलवे संचालन की तकनीक को दर्शाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐतिहासिक जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत भी बन सकती है।
स्थानीय नागरिकों एवं इतिहास प्रेमियों का मानना है कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि इस पुरानी पानी की टंकी की स्थिति का सर्वे करवाकर इसकी मरम्मत एवं संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही इसके पास एक सूचना पट्ट लगाया जाए, जिस पर इसके निर्माण काल और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी अंकित हो।
यदि रेलवे प्रशासन इस धरोहर को संरक्षित करता है तो यह खैरथल की ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकती है।
📲Get App