🔥 TRENDING चंद्रपूरमध्ये पोलीस अधीक्षक आयुष नोपान... Jammu & Kashmir Forecasts Lower Peak P... J&K High Court Transfers 84 Judicial O... Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बारसोई में छठ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने घाटों पर पूजा अर्चना की

✍️ Reporter: MD JAMIL AKHTAR 🗓 15 Nov 2026, 07:10 PM 👁 107
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आस्था के महापर्व सूर्यौपासना के पावन अवसर पर बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र के घाटों पर श्रद्धालुओं ने लंबी कतारें बनाकर पूजा अर्चना की, जबकि अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था की जाँच की।

छठ के पावन अवसर पर बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दीं, जिन्होंने सूर्य की आशीर्वाद के लिए पूजा अर्चना की।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजू कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं बारसोई थानाध्यक्ष ने सभी घाटों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

भक्तों के बीच में बलरामपुर विधायिका श्रीमती संगीता देवी ने पर्व मनाते हुए दिखीं, साथ ही उनके पति श्री राजेश कुमार उर्फ मीठू साह भी उपस्थित थे। कदवा विधायक श्री डॉ दुलाल चंद गोस्वामी, अमल कुमार गोस्वामी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता पिंटू यादव, जेडीयू के वरिष्ठ नेता दुलाल चंद साह, अजीत कुमार साह (अजीत आर्ट) वार्ड पार्षद अजय कुमार महतो और अन्य लोगों ने मिलकर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की।

इस पावन कार्यक्रम में सभी ने मिलकर सूर्य की पूजा की और आस्था के इस महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया।
📲Get App