🔥 TRENDING Bengaluru: Masked Robbers Steal 117g G... MCC Bank Secures Best Performing Urban... Last UDAN Flights Depart from Shivamog... Tamil Nadu Announces 2nd VETTRI Invest... Ramayana Nears 'Manjummel Boys' and 'B... Tamil Nadu CM Vijay Attends Last Rites...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के तहत दौसा में 100 से अधिक पौधे लगाए पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 01 Nov 2026, 06:19 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के तहत दौसा में 100 से अधिक पौधे लगाए

पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

दौसा, 1 नवम्बर। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और आमजन में सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’ के तहत रविवार से विभिन्न गतिविधियां शुरू हुई। पहले दिन वन विभाग की ओर से मिशन 'लाइफ' (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के तहत पौधारोपण, शपथ एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वन मंडल दौसा के अंतर्गत दौसा, लालसोट, सिकराय, महवा एवं बांदीकुई की पांच वन रेंजों में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की शपथ ली तथा आमजन को पौधारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों के सीमित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया।

*छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
कार्यक्रम के दौरान आमजन को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पानी एवं बिजली की बचत करने तथा अधिकाधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की गई।

*अन्य विभागों ने भी निभाई सहभागिता*
‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’ के तहत जिले के अन्य विभागों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय की ओर से स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र दौसा में प्रतिज्ञा कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिले के अन्य विभागों ने भी मिशन LiFE के उद्देश्यों के अनुरूप शपथ, स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सहभागिता की।

*पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना मिशन LiFE का उद्देश्य*
उप वन संरक्षक प्रशांत गर्ग ने बताया कि मिशन LiFE का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’ के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न विभागों के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
📲Get App