🔥 TRENDING Ishan NPP Leader Accuses Nagaland Govt of Ig... Assam Rifles Seizes 7.20 Crore Worth o... Meghalaya CM Warns of Teacher Shortage... Meghalaya to Cap Voter Strength at 1,2... Meghalaya Police to Undertake Cyber Se...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ब्रह्मज्ञानी स्वामी लीलाशाह जी महाराज

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 12 Nov 2026, 06:24 AM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*ब्रह्मज्ञानी स्वामी लीलाशाह जी महाराज*
खैरथल हीरालाल भूरानी
स्वामी लीलाशाह जी महाराज सिंध के सबसे पूज्य और महान संतों में से एक थे। वो संत कंवर राम जी के समकालीन थे और सिंधी समाज में उन्हें प्यार से साई लीलाशाह कहा जाता है।
*जन्म और बचपन*
स्वामी जी का जन्म मार्च 1880 में हैदराबाद, सिंध के एक छोटे से गांव मेहराब चांदनी, टांडा बागा में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री टोपनदास टोटाराम और माता का नाम हेमीबाई था। बचपन का नाम लीलाराम रखा गया। जब वो सिर्फ 10 साल के थे तब उनके माता-पिता का स्वर्गवास हो गया। फिर उनके भतीजे लखुमल ने उनका पालन पोषण किया। लखुमल चाहते थे कि वो व्यापारी बनें, लेकिन लीलाराम जी का मन बचपन से ही ईश्वर भक्ति में था। उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया और बाल ब्रह्मचारी रहने का प्रण लिया।
*गुरु और ज्ञान की खोज:*
वो सत्य की खोज में निकल पड़े। संतों की संगत में रहने लगे। सिंध के प्रसिद्ध वेदांत आचार्य संत श्री केशवराम जी (टांडा मोहम्मद खान वाले) के शिष्य बने। गुरु ने देखा कि ये बालक तो पहले से ही आध्यात्मिक मार्ग पर बहुत आगे है, इसलिए उन्होंने उन्हें लीलाशाह नाम दिया। उसके बाद स्वामी जी ने उत्तर भारत की यात्रा की हरिद्वार, ऋषिकेश, काशी, कश्मीर, तिब्बत और हिमालय की गुफाओं में जाकर कठोर तपस्या और ध्यान किया। उन्हें योग की महान सिद्धियाँ प्राप्त हुई।
*समाज सेवा का महान कार्य:*
स्वामी जी ने सिर्फ अपने लिए मुक्ति नहीं चाही, - समाज के लिए काम किया
1. उन्होंने सिंध में तत्व ज्ञान नामक धार्मिक मासिक पत्रिका शुरू की।
2. 1947 में देश के बंटवारे के बाद जब सिंधी समाज उजड़ गया, तब स्वामी जी ने अहमदाबाद, वल्लभ ग्राम(अलवर), जयपुर, - जोधपुर, आगरा, मुंबई, बड़ौदा, गांधीनगर जाकर समाज को बसाने और हिम्मत देने का काम किया।
3. उन्होंने जगह-जगह स्कूल, धर्मशाला, गौशाला, अस्पताल, वृद्धाश्रम, लाइब्रेरी और सत्संग हॉल बनवाए।
4. दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और अपने खर्च पर सैकड़ों गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह करवाए।
5. वो आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के बहुत बड़े वैद्य थे। योग और जड़ी-बूटियों से असाध्य रोगों का इलाज करते थे।
उनकी पूरी पूँजी बस दो चीज थी एक धार्मिक पुस्तक और एक टाट का बिस्तर। वो खुद को कभी गुरु नहीं कहते थे, कहते थे मैं तो लोगों का सेवक हूँ। उन्होंने सिंधी भाषा को बचाए रखने । के लिए बहुत प्रचार किया। वेदांत पर उनका ग्रंथ आत्मदर्शन बहुत प्रसिद्ध है।
*महासमाधि:*
93 साल की उम्र तक वो इतने स्वस्थ थे कि 30 साल का जवान भी शरमा जाए। वो दिन में सिर्फ एक बार भोजन करते थे।
4 नवंबर 1973 को उन्होंने पालनपुर में अपना शरीर त्याग दिया। उनकी समाधि आदिपुर (कच्छ, गुजरात) में स्थित है। हर साल उनके निर्वाण दिवस पर वहां 3 दिन का बड़ा मेला लगता है, जहाँ देश- विदेश से भक्त आते हैं। इस साल 19,20,21 नवम्बर को वर्षी महोत्सव मंनाया है।
📲Get App