🔥 ट्रेंडिंग कोलकाता मेट्रो: सेक्टर व लिंक के 4.5 क... कोच्ची बेहर में गिरफ्तार हुआ बांग्लादे... महाराष्ट्र की महिला ने 25,000 रुपये के... यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प... उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य: विभ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बाराबंकी के सतरिख नाका में खड़ी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में लगी आग,  चाय पीने उतरे थे कार सवार, देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख
वायरल

बाराबंकी के सतरिख नाका में खड़ी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में लगी आग, चाय पीने उतरे थे कार सवार, देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख

✍️ रिपोर्टर: सुहैल 🗓 05 अक्टू. 2026, 11:36 AM 👁 107
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाराबंकी में खड़ी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में लगी आग, चाय पीने उतरे थे कार सवार, देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख

बाराबंकी के सतरिख नाका पर सोमवार सुबह करीब 1:15 बजे फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार लखनऊ से बाराबंकी आ रही थी। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह कार मो. माज नासिर पुत्र आरिफ नासिर के नाम थी, जिसका नंबर UP 25 CD 5445 है। कार सवार लोग सतरिख नाका के पास चाय पीने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से कार में आग लग गई।

आग देखते ही देखते पूरी कार में फैल गई। लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।
मौके पर मौजूद राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके बगल में कार सवार लोग भी चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। सुरक्षा के लिहाज से सतरिख नाका पर कुछ देर के लिए यातायात का रास्ता बदला गया। हालात सामान्य होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति संभाल ली।

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
📲Get App