🔥 TRENDING காரைக்குடி அருகே தேசிய நெடுஞ்சாலையில்... પશુપાલન વ્યવસાય ଭାରତ-ନ୍ୟୁଜିଲାଣ୍ଡ ଦ୍ୱିତୀୟ ଟେଷ୍ଟ: ତୃତୀୟ... Delhi Fire Tragedy: Four Lives Lost in... કડી તાલુકા યશવંતપુરા ગ્રામ પંચાયત ખાતા... Chicken prices surge across Telangana...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बीपीएससी को मिली पहली महिल पूर्णकालिक अध्यक्ष

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 03:00 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बीपीएससी को मिली पहली पूर्णकालिक महिला अध्यक्ष, हरजोत कौर बम्हरा ने संभाला पदभार

1949 में आयोग की स्थापना के बाद पहली महिला पूर्णकालिक अध्यक्ष बनीं हरजोत कौर
1992 बैच की बिहार कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं

हरजोत कौर बम्हरा* ने आज बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। आयोग की स्थापना वर्ष 1949 के बाद वे पहली पूर्णकालिक महिला अध्यक्ष बनी हैं।

वर्ष 1992 बैच की बिहार कैडर की वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हरजोत कौर ने लेडी श्रीराम कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित ड्यूक विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय विकास विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोग के सदस्य *पंकज कुमार, निशीथ वर्मा एवं मुरली प्रसाद सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक अमिताभ सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
📲Get App