🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बाप बना हैवान: अनूपपुर के गौरेला गांव में पिता ने 3 वर्षीय बेटी को जहर दिया

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 15 Nov 2026, 11:24 AM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के गौरेला गांव में पिता द्वारा अपनी 3 साल की बेटी को जहर देने की घटना सामने आई।

तीन वर्षीय बेटी को पिता ने दिया जहर उपचार के दौरान बेटी की मौत आरोपी पिता की हालत गंभीर
जैतहरी थाना क्षेत्र के गौरेला गांव में पिता द्वारा अपनी 3 वर्षीय पुत्री को जहरीला पदार्थ खिलाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।
उपचार के दौरान शुक्रवार की रात जिला चिकित्सालय अनूपपुर में बालिका की मौत हो गई । घटना में बालिका की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी पिता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जैतहरी थाना अंतर्गत गौरेला गांव के बार टोला निवासी रमेश सिंह की पुत्री सुशील सिंह का हुआ ग्राम पंचायत दुधमनिया में देकर पानी गांव निवासी मोहित सिंह पिता फूल सिंह के साथ हुआ था ।
पिछले कुछ दिनों से सुशीला अपनी तीन वर्षीय पुत्री रुचि का एवं एक वर्षीय पुत्र शिवम के साथ मां के ग्राम गौरेला में रह रही थी ।
गुरुवार दोपहर पति मोहित सिंह अपने ससुराल गौरेला पहुंचा उसे समय पत्नी व अन्य परिजन खेत में धान की फसल काटने गए थे । इसी दौरान मोहित ने 3 वर्षीय पुत्री रुचिका को जहरीला पदार्थ खिला दिया और मौके से भाग गया बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया ।
शुक्रवार की रात उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया बेटी के मौत की सूचना मिलने पर पिता मोहित सिंह ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया ।
गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है घटना की जानकारी पर जैतहरी पुलिस एवं जिला अस्पताल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ।
पिता द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने के कर्म का पता लगाया जा रहा है अमृत बालिका के शव का शिशु रोग चिकित्सक से पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।
📲Get App