🔥 TRENDING Canada: ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਰੁੱਕਸਾਈਡ ਵਿਖੇ... रिहंदनगर बिजपुर Miley Cyrus and Maxx Morando’s Wedding... Anant Singh’s Daughter’s Lavish Weddin... Bain Capital Eyes Regional Entertainme... Ramayana Day 22 Box Office Collection...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बनारस रेल इंजन कारखाने में स्कूटी डिवाइडर से टकराकर 13 वर्षीय किशोर की मौत

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 26 Nov 2026, 10:39 AM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मंगलवार तड़के बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 13 वर्षीय अंजनेय त्रिपाठी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मंडुआडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) परिसर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूटी के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, चितईपुर थाना क्षेत्र के 11 कैलाशपुरी कॉलोनी (नेवादा, सुंदरपुर) निवासी अभिषेक त्रिपाठी का 13 वर्षीय पुत्र अंजनेय त्रिपाठी मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी स्कूटी (UP65 EB 5985) से जा रहा था। बीएलडब्ल्यू मेन गेट से लगभग 300 मीटर अंदर कैंपस में उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची मंडुआडीह पुलिस और मौके पर पहुंचे परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल किशोर को तत्काल इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है।

इस घटना के बाद से लोगों ने सभी से अपील की है कि वे अपने नाबालिक बच्चों को गाड़ी देने या चलाने से मना करें, ताकि इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण हादसों को रोका जा सके।
📲Get App