🔥 TRENDING भीलवाड़ा में अकाउंटेंट ने 8 करोड़ की ह... विज्ञान फाउंडेशन की 30 छात्राओं ने किय... Dhanush Wins Entertainment Popular Cho... Anil Ravipudi Promotes Vidudala's Firs... Tamil Director Vetrimaaran Faces Criti... Njodi Film Shooting Completed; Hashir’...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बेलाउर सूर्य मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 06:13 PM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेलाउर सूर्य मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र छठ महापर्व परबिहार ,झारखंड,उतरप्रदेश सेहजारों कि संख्यां में आते हैं श्रद्धालु

भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेलाऊर सूर्य मंदिर: आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र, छठ महापर्व पर बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश सहितहजारों कई इलाकों से हजारों की संख्या में पहुंचते हैं छठवर्ती,

भोजपुर जिले के बेलाऊर स्थित सूर्य मंदिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। छठ महापर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। छठ महापर्व पर इस मंदिर में बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश सहित कई इलाकों से छठवर्ती पहुंचते हैं। यह मंदिर उदवंतनगर प्रखंड के बेलाऊर गांव में भैरवानंद तालाब के बीचों-बीच स्थित है। इसकी खासियत यह है कि मंदिर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की ओर है। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, राजा बावन सुबवा ने संवत 1506 में यहां सूर्य मंदिर की स्थापना कराई थी। पुजारी रोशन बाबा ने बताया कि वर्ष 1949 में मौनी बाबा ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर जयपुर से भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई। ऐसी मान्यता है कि यहां मनोकामना सिक्का मिलता है। मनोकामना पूरी होने के बाद सिक्के को भगवान सूर्य के मंदिर में स्थापित कर दिया जाता है।
📲Get App