🔥 TRENDING Jr NTR’s ‘Dragon’ Could Be Released in... Selja Demands Resumption of Haryana Pa... Gurgaon and Faridabad top Haryana’s cl... Nayab Saini Introduces Haryana’s ‘No‑P... Chhattisgarh Promotes Four IAS Officer... Young Chhattisgarh Batter Vikalp Tiwar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बालोतरा मंडी में बिक रहा गुड़ जांच में असुरक्षित

✍️ Reporter: Ganpat mali 🗓 18 Nov 2026, 10:00 PM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बालोतरा मंडी में बिक रहा गुड़ जांच में असुरक्षित, फर्म का लाइसेंस निलंबित गुड़ में मिला रासायनिक रंग, मिठास की मात्रा भी मानकों से कम पाई गई

बालोतरा, 18 नवंबर। बालोतरा की कृषि उपज मंडी में विक्रय किए जा रहे गुड़ की जांच में गंभीर अनियमितता सामने आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए नमूने की जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में गुड़ में रासायनिक रंग की मौजूदगी पाई गई। वहीं, मिठास की मात्रा भी निर्धारित मानकों से कम मिली। जांच में गुड़ को जनस्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद संबंधित फर्म का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी तथा जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज ने विभागीय टीम के साथ कृषि उपज मंडी बालोतरा में कार्रवाई करते हुए गुड़ का नमूना लिया गया !
विभाग ने नमूने को जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट में गुड़ में रासायनिक रंग की पुष्टि हुई। इसके अलावा मिठास की मात्रा भी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर नमूने को असुरक्षित घोषित किया गया।
रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फर्म का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, नमूनीकरण और जांच अभियान आगे भी जारी रखाजाएगा ! रिपोर्टर गणपत माली बालोतरा
📲Get App