🔥 TRENDING ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಸಂ... वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने गुमशुदा बालक... उजियारा अभियान में कोरर पुलिस ने बाड़ी... દરિયા મા વધતી જતી દાદાગીરી નો વધુ એક વ... Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बालोतरा में पानी के लिए मचा हाहाकार, घरों से गौशालाओं तक गहराया संकट बिन पानी सब सून! नलों से जलापूर्ति ठप, निजी स्तर पर भी नहीं मिल रहा पानी; जल व्यवसायियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें

✍️ Reporter: Ganpat mali 🗓 19 Nov 2026, 04:24 PM 👁 50
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बालोतरा। शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। नलों में नियमित पानी नहीं आने से आमजन परेशान हैं, वहीं अब पैसे देकर भी पानी मिलना मुश्किल हो गया है। आरओ मशीनों पर कार्रवाई और मशीनें सीज करने के विरोध में जल व्यवसायियों की हड़ताल से निजी जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है।
पानी की कमी का असर अब गौशालाओं तक पहुंच गया है। पशुओं की प्यास बुझाने के लिए गौशाला संचालक भी चिंतित हैं। ऐसे में शहरवासियों ने प्रशासन से जलापूर्ति सुचारू करवाने और गौशालाओं सहित आमजन के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
रिपोर्टर गणपत माली बालोतरा
📲Get App