🔥 TRENDING Bengaluru: Masked Robbers Steal 117g G... MCC Bank Secures Best Performing Urban... Last UDAN Flights Depart from Shivamog... Tamil Nadu Announces 2nd VETTRI Invest... Ramayana Nears 'Manjummel Boys' and 'B... Tamil Nadu CM Vijay Attends Last Rites...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बालोतरा में मतदान का उत्साह चरम पर, सांभरा पंचायत में बूथों पर लगी लंबी कतारें; ASP हरफूल सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बालोतरा। जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को पांच पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया जारी है।

✍️ Reporter: Ganpat mali 🗓 14 Nov 2026, 01:33 PM 👁 77
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बालोतरा में मतदान का उत्साह चरम पर, सांभरा पंचायत में बूथों पर लगी लंबी कतारें; ASP हरफूल सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बालोतरा। जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को पांच पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बालोतरा में मतदान का उत्साह चरम पर, सांभरा पंचायत में बूथों पर लगी लंबी कतारें; ASP हरफूल सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बालोतरा। जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के तहत शनिवार को पांच पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बालोतरा पंचायत समिति क्षेत्र की सांभरा पंचायत में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिला और पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

सुबह 10 बजे तक पांच पंचायत समितियों में मतदान का आंकड़ा इस प्रकार रहा—

- बालोतरा पंचायत समिति में 14.82 प्रतिशत।
- पादरू पंचायत समिति में 12.51 प्रतिशत।
- पायला कलां पंचायत समिति में 16.01 प्रतिशत।
- पाटोदी पंचायत समिति में 13.86 प्रतिशत।
- सिवाना पंचायत समिति में 11.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं, मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) हरफूल सिंह ने सांभरा पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीण मतदाताओं की भागीदारी और बूथों पर लगी कतारें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शा रही हैं।
रिपोर्टर गणपत माली बालोतरा
📲Get App