🔥 TRENDING Doja Cat Expresses Frustration Over Mi... Sagar Verma Unveils Debut EP 'Aakhri T... लखनऊ होटल से गिरकर समरीन की मौत के मा... Raghav Raja Releases ‘Kumbh Ka Parv Aa... Controversy Over Ambulance Use for Pri... Maharashtrian groom opts for bicycle i...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बालोतरा में जलदाय विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 कनेक्शनों की जांच में 6 अवैध मिले

✍️ Reporter: Ganpat mali 🗓 04 Nov 2026, 09:30 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

13 घरेलू कनेक्शनों का व्यावसायिक उपयोग, पेनल्टी वसूली और मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

बालोतरा। जलदाय विभाग की टीम ने डागा गली क्षेत्र में जल कनेक्शनों की जांच करते हुए 48 कनेक्शन चेक किए। इनमें 6 अवैध पाए गए, जबकि 13 घरेलू कनेक्शनों का व्यावसायिक उपयोग सामने आया। विभाग अवैध कनेक्शनों पर पेनल्टी वसूली और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई कर रहा है। वहीं, घरेलू कनेक्शनों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों से कनेक्शन जारी होने की तिथि से व्यावसायिक दर से राशि वसूली जाएगी।
जांच के दौरान कुछ उपभोक्ताओं पर टीम के साथ अभद्रता और राजकार्य में बाधा डालने का भी आरोप है। इनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। अधीक्षण अभियंता बाबूलाल मीणा ने बताया कि आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से जांच में सहयोग करने की अपील की।
📲Get App