🔥 TRENDING पोलीस आयुक्त प्रवीण पवार ने टाउन हॉल क... Ishan NPP Leader Accuses Nagaland Govt of Ig... Assam Rifles Seizes 7.20 Crore Worth o... Meghalaya CM Warns of Teacher Shortage... Meghalaya to Cap Voter Strength at 1,2...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

बिलासपुर में बीरसा मुंडा जयंती उत्सव एवं भाजपा मध्य मंडल कार्य समिति बैठक

✍️ Reporter: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 16 Nov 2026, 07:38 AM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

15 नवंबर 2026 को बिलासपुर के करबला रोड पर बीरसा मुंडा जयंती का उत्सव और भाजपा मध्य मंडल की कार्य समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई।

आज 15 नवंबर 2026, रविवार को जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, करबला रोड, बिलासपुर में श्री भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर उनका उत्सव मनाया गया।

उत्सव के पश्चात भाजपा मध्य मंडल की कार्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र पाठक जी एवं संगठन के प्रभारी श्री राजेश मिश्रा जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक जी, संगठन के प्रभारी राजेश मिश्रा जी, सह‑प्रभारी मनीष शुक्ला जी, जोन अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद श्री रंगनादम जी, महामंत्री दीपक साहू जी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती सोनम साहू जी तथा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री दीपक साहू ने भाजपा मध्य मंडल की ओर से सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
📲Get App