🔥 TRENDING मनोहर सिंह भाटी बालमटाकली में टैंकरों से पीने के पानी... అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे... शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बाल दिवस पर मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मेडल एवं पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 09:43 PM 👁 59
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, कहा- बेटियों की शिक्षा से ही संवरेगा देश का भविष्य

कालपी (जालौन)। बाल दिवस के अवसर पर सर्वोदय शिक्षण संस्थान एवं एस.पी. बालिका इंटर कॉलेज, कालपी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्राओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बेटियां शिक्षा, संस्कार और अपनी प्रतिभा के बल पर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनका सर्वांगीण विकास समाज एवं देश की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बेटियां पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी, तभी देश का भविष्य और अधिक उज्ज्वल बनेगा।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी सम्मानित छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए जीवन में निरंतर सफलता हासिल करने और अपने परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
📲Get App