🔥 TRENDING Pakistani Minister Arrives in New Delh... 13-Year-Old Dies in Bulldozer Accident... Raghopur Gets Direct Link to Patna: Br... Bihar Govt Removes KS Dwivedi as Polic... Githori Villagers Protest Against Pond... कल वकीलों का प्रदर्शन,आज नगर निगम कर्म...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बैंक परिषर में लूट की घटना को दिया अंजाम, चालीस हजार रुपए से भरा थैला छीनकर हुआ फरार, मौके पर भीड़ ने एक को पकड़ा

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 09:18 AM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बैंक परिषर में लूट की घटना को दिया अंजाम, चालीस हजार रुपए से भरा थैला छीनकर हुआ फरार, मौके पर भीड़ ने एक को पकड़ा

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर के मातौर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चालीस हजार जमा कराने आये युवक मोहम्मदपुर निवासी धनसिंह से स्लिप भरवाने का झांसा देते हुए दो बदमाशों द्वारा रुपयों से भरा थैला छीनकर भागने का प्रयास किया लेकिन मौजूद लोगो ने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश रकम सहित थैला लेकर भागने में सफल हो गया इस दौरान घटना का पता चलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े बदमाश के पास बिना नम्बर की मोटरसाईकल भी थी।
उधर, पुलिस ने बताया की मामले की रिपोर्ट अभी तक किसी ने नहीं दी है! पकडा गया युवक रेणागिरी निवासी तीस वर्षीय देवीलाल है जबकि फरार हुए युवक का नाम पेहल निवासी जानी है ! उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात बैंको के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं।
📲Get App