Religion
बांका के धोरैया प्रखंड में 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ 24 फरवरी 2027 से
बांका के धोरैया प्रखंड के पैर गांव में बाबा हिजेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में 24 नवंबर को भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के बाद 24 फरवरी 2027 से महाशिवरात्रि के अवसर पर 1008 महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
बांका के धोरैया प्रखंड के पैर गांव स्थित बाबा हिजेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में 24 नवंबर को यज्ञशाला का भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर महारुद्र यज्ञ की तैयारियों हेतु आयोजन समितियों की बैठकें आयोजित हुईं, जिसमें बजट चर्चा, प्रशासनिक अनुमति, कलश यात्रा व कथा जैसी व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया और यज्ञ समिति का चयन किया गया।
समिति के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह (अध्यक्ष), सूरत सिंह (उपाध्यक्ष), रविन्द्र सिंह (कोषाध्यक्ष), पारस सिंह, रवि सिंह (कोषाध्यक्ष), सोनू महतो (महासचिव), राजू सिंह (सचिव) तथा सम्मानित सदस्य मुन्ना सिंह, दीपक सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, रिन्तु सिंह, सुभाष महतो, मनोज महतो, निरंजन यादव, संजय मंडल, मिथलेश और प्रमोद माझी उपस्थित थे।
समिति के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 फरवरी 2027 से लेकर 6 मार्च 2027 तक 1008 महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ होगा। इस दौरान शिवपुराण कथा का पाठ पूज्य उपेन्द्र कृष्ण भारद्वाज जी महाराज, काशी वाराणसी से करेंगे।
यज्ञ के सफल संचालन के लिए सभी समितियों ने सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया है, जिससे इस धार्मिक आयोजन को स्थानीय जनसमुदाय में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।