🔥 TRENDING बालमटाकली में टैंकरों से पीने के पानी... అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे... शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग... New Zealand Surges to 317 at Lunch on...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बांका: जमीन विवाद में ऑटो चालक को रिश्तेदारों ने मारी गोली, हालत गंभीर

✍️ Reporter: Paras Kumar Singh 🗓 15 Oct 2026, 12:22 AM 👁 86
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक ऑटो चालक को उसके रिश्तेदारों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में पीड़ित को बांका रेफर किया गया है।

बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा पुल के पास बुधवार की देर शाम एक ऑटो चालक को उसके ही रिश्तेदारों ने जमीन विवाद के चलते गोली मार दी। गोलीबारी का शिकार हुए ऑटो चालक की पहचान नितेश कुमार मांझी के रूप में हुई है, जो सरवा गांव के निवासी हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हमला किसी पुराने जमीन विवाद के कारण हुआ। घटना उस समय हुई जब नितेश कुमार मांझी बांका कोर्ट से तारीख करके अपने घर सरवा लौट रहे थे। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बांका रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। धोरैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार और बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और वारदात को अंजाम देने वाले पीड़ित के रिश्तेदारों की तलाश जारी है।
📲Get App