🔥 TRENDING बेटे के जन्मदिन पर 93 विद्यार्थियों को... पुलिस ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली: SP... સાવરકુંડલા ખાતે આજરોજ ૯૭-સાવરકુડલા -લી... करौली में ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि प... મહિલાઓ શિક્ષિત અને આત્મનિર્ભર બનશે તો... Agra Wedding Procession Attacked After...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बाजारों में तिपहिया और चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद: मदन मोहन मंदिर, फूटा कोट और प्रमुख बाजारों में लागू हुई व्यवस्था

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 29 Nov 2026, 04:31 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली के बाजारों मे ं जाम कम करने और मदन मोहन मंदिर आन े वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनान े के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। रविवार से फूटा कोट, मदन मोहन मंदिर क्षेत्र और प्रमुख बाजारों में तिपहिया और चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।

यातायात प्रभारी देवेश कुमार जाटव ने बताया कि हिंडौन गेट से फूटा कोट जान े वाले रास्ते पर इन वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। गणेश गेट से आन े वाले वाहन चटीकना चौराह े और शनिदेव मंदिर वाले रास्ते से बारी पाड़ा तक जा सकेंगे। फूटा कोट जान े वाला रास्ता बंद रहेगा।

नई व्यवस्था का पालन करने की अपील

वजीरपुर गेट की तरफ से आन े वाले वाहन झंडू तिराहे से आग े तिपहिया और चार पहिया वाहन नहीं ले जा सकेंगे। हिंडौन गेट, वजीरपुर गेट, फूटा कोट और गणेश गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नई व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
📲Get App