🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बकाया विद्युत बिल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 03:55 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए विभाग का विशेष अभियान, डोर-टू-डोर संपर्क कर बिजली बिल जमा कराने पर जोर।

उरई (जालौन)। विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वि0वि0मं0 उरई के अधीन उपकेंद्र कालपी रोड, उरई से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीमें डोर-टू-डोर जाकर उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल का भुगतान करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विभाग का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाना और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। विभागीय कर्मचारियों की ओर से क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।
📲Get App