🔥 TRENDING मदीया रोड पर हुई दुर्घटना, पुलिस ने शु... Tragedy in North Kashmir: Couple Peris... Jammu Kashmir Police Issues Warning Ag... Jammu & Kashmir Invests Heavily in Roa... Calangute Infrastructure Delays Spark... Congress Accuses NCP of Prioritizing S...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बिजली बिल बकाया को लेकर विवाद, विभागीय कार्यालय में घुसकर लाइनमैन के साथ मारपीट

✍️ Reporter: AMIT Kumar 🗓 28 Nov 2026, 09:43 AM 👁 26
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिजली बिल बकाया को लेकर विवाद, विभागीय कार्यालय में घुसकर लाइनमैन के साथ मारपीट

बिजली बिल बकाया को लेकर विवाद, विभागीय कार्यालय में घुसकर लाइनमैन के साथ मारपीट

छपरा। सारण जिले में बिजली बिल के बकाया भुगतान को लेकर बिजली विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बिजली बिल बकाया होने के कारण विभागीय कर्मियों ने एक उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया था। इससे नाराज होकर संबंधित व्यक्ति बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गया और वहां जेई (कनीय विद्युत अभियंता) के बारे में पूछताछ करने लगा।

बताया जा रहा है कि जेई के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर आरोपी ने वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान काशी बाजार सेक्शन में कार्यरत लाइनमैन धनंजय कुमार गुप्ता के साथ भी मारपीट की गई।

घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। सरकारी कार्य में लगे विभागीय कर्मियों के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट की इस घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App